Bokaro News: बांग्ला गीतों पर घंटों थिरकीं महिलाएं, 'आसछे बोछोर आबार एशो मां' के जयघोष से गूंजे पूजा पंडाल
बोकारो, अक्टूबर 22 -- चास और पिंड्राजोरा में सिंदूर खेला Bokaro News: विजयादशमी के अवसर पर चास और पिंड्राजोरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मां दुर्गा की विदाई के मौके पर पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर भावभीनी विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। इस दौरान 'आसछे बोछोर आबार एशो मां' के जयघोष से पूजा पंडाल भक्तिमय हो उठे। चाकुलिया, घटियाली, नारायणपुर, कुरा, मिर्धा और कुमारदागा सहित पिंड्राजोरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से सिंदूर खेला की रस्म निभाई। महिलाओं ने पान के पत्ते से मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद एक-दूसरे के माथे और गाल पर सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। निगम क्षेत्र के वार्ड सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.