Bokaro News: बलरामपुर में मां लक्खी की पूजा के बाद छऊ नृत्य ने मोहा मन
बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा के अवसर पर जरीडीह प्रखंड की चिलगड्डा पंचायत के बलरामपुर गांव में सोमवार को धन और वैभव की देवी मां लक्खी की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। पूजा के बाद रात में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया संतोष महतो, जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव बप्पी मिश्रा, पार्टी के प्रमंडलीय सचिव अरविंद कुमार महतो, तुलसी महतो, काली मांझी, पूजा कमेटी के अध्यक्ष मंसु महतो, भागीरथ महतो और मिथिलेश महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.