Bokaro News: बड़ा नाला व महतोबांध अतिक्रमण मामले में आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: चास के शिवपुरी कॉलोनी में बड़ा नाला और महतोबांध में अतिक्रमण मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। शिवपुरी कॉलोनी निवासी कौशल किशोर ने मामले को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत के कारण अब तक तालाब और नाला को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है। कहा कि लंबे समय से संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामले को उठाया जा रहा है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अतिक्रमण के कारण नाला और तालाब का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। इससे क्षेत्र में जल निकासी और जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.