Bokaro News: बच्चों की प्रतिभा को पहचानें, उन्हें उचित अवसर दें : उपायुक्त
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने सेक्टर-5 स्थित श्री जनार्दन एकेडमी ऑफ आर्ट का भ्रमण कर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों की रुचियों व कलात्मक प्रतिभाओं को जाना और उन्हें अपनी पसंद के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत है उस प्रतिभा को पहचानने, सही दिशा देने और उसे निखारने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों की रचनात्मकता और व्यक्तिगत क्षमताओं के विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। संगीत, नृत्य, चित्रकला सहित विभिन्न कलाओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.