Bokaro News: बंद पड़ा कोल्ड स्टोरेज बनेगा किसानों का सहारा, निगम ने अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की
बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में वर्षों से बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को फिर से चालू करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। निगम प्रशासन इस कोल्ड स्टोरेज को अपने अधीन लेने की तैयारी कर रहा है, ताकि इसके जीर्णोद्धार के साथ आवश्यक सुविधाओं को विकसित कर किसानों और व्यापारियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इस संबंध में पूर्व की बोर्ड बैठकों में भी संबंधित वार्डों के पार्षद लगातार कोल्ड स्टोरेज को व्यवस्थित कर संचालित करने की मांग उठाते रहे हैं।
किसानों और व्यवसायियों को लाभ कोल्ड स्टोरेज के पुनः संचालन से क्षेत्र के किसानों और व्यवसायियों को कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिल सकेगी। आलू, प्याज, फल, सब्जियां एवं अन्य कृषि उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा, जिससे किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.