बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को उपायुक्त सह जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न औद्योगिक संगठनों (एसोसिएशन) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने एजेंडा प्रस्तुत किए व औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बीएसएल (बीएसएल) के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कराने का अनुरोध किया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं, विशेषकर सड़कों, नालियों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल आधारभूत सुविधाओं प...