बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के बंदियो पैक्स/एमपीसीएस प्रबंधकारिणी समिति का गठन 5 सितंबर को होगा। बेरमो अंचल तेनुघाट के सहायक निबंधक सहयोग समितियां सह प्राथमिक सहयोग समितियों के संचालन पदाधिकारी अनन्या सिन्हा ने इसके लिए बीसीईओ श्याम कुमार मांजी को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है। 25 अगस्त को नामांकन की प्रक्रिया जबकि 5 सितंबर को इसका गठन किया जाएगा। इसमें बंदियो पैक्स/एमपीसीएस के शेयर होल्डर भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...