Bokaro News: बंजर जमीन पर उगाया 'लाल सोना', दो शिक्षकों की ड्रैगन फ्रूट खेती बनी किसानों के लिए मिसाल
बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: (शेखर शरदेंदु। कसमार) शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पढ़ाकर उनका भविष्य संवारने का काम ही नहीं करते, बल्कि समाज को नई दिशा देने की क्षमता भी रखते हैं। पेटरवार प्रखंड के चांदो स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक बलदेव मांझी और दिनेश कुमार सिंह ने इसे अपनी मेहनत और नवाचार से साबित कर दिखाया है।
शिक्षकों की पहल दोनों शिक्षकों ने स्कूल की जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक एकड़ बंजर जमीन पर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर आज उसे सफलता की मिसाल बना दिया है। वर्ष 2019 में यूट्यूब पर ड्रैगन फ्रूट की खेती संबंधी जानकारी मिलने के बाद दोनों शिक्षकों ने इसकी संभावनाओं को समझा और गांव रघु बहियार के बूटगोड़वा स्थित बंजर भूमि पर खेती करने का निर्णय लिया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हैदराबाद से करीब 2000 प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.