बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित होने वाले श्री श्री महाकाली महोत्सव का भूमि पूजन रविवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष महोत्सव का 56वां आयोजन होगा। कृष्ण कुमार मुन्ना ने बताया वर्ष 1972 में हर्षवर्धन प्लाजा के वर्तमान स्थल पर पूजा की शुरुआत हुई थी। बाद में इसका आयोजन मजदूर मैदान में किया जाने लगा। इस वर्ष भी मजदूर मैदान में भव्य पूजा और मेले का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 8 नवंबर को दीपावली की अमावस्या की रात निशा पूजा के साथ होगी। 14 नवंबर को हवन-पूजन, कन्या पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मां महाकाली को विदाई दी जाएगी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच दो दिन खिचड़ी महाभोग, दो दिन खीर महाभोग तथा हलवा भोग का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बैठक में काली पूजा मनाने ...