बोकारो, सितम्बर 27 -- Bokaro News: रुस्तम अंसारी, पेटरवार। हरिजनों के मकान को उजाड़कर बनाई गई फोरलेन सड़क, लेकिन हरिजनों को आवागमन करने के लिए नही बनाई गई अंडर पास रास्ता, जिसके चलते सड़क निर्माण कंपनी के प्रति रजक टोला के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। यह मामला प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत दारिद रजक टोला का है। रजक टोला के लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कंपनी एन जी इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों का कहना था कि रजक टोला के लोगों को आवागमन के लिए सर्विस रोड़ या फुट ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन सड़क निर्माण के दो साल बीतने के बावजूद न तो फुट ब्रिज का निर्माण कराया गया और न ही सर्विस पथ का निर्माण कराया गया, जिसके चलते ग्रामीण अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

शव का अंतिम संस्कार बनी समस्या दारिद रजक टोला के लोगों को आवागमन का रा...