बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जलापूर्ति फेज-2 का काम पूरा नहीं होने और निर्माण कार्यों के कारण फेज-1 की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। कई मोहल्लों में पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि लीकेज की समस्या ने संकट और बढ़ा दिया है। निगम के 15 से अधिक वार्डों में करीब 60 हजार की आबादी जलापूर्ति पर निर्भर है। लोक विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न वार्डों, खासकर विस्थापित क्षेत्रों में अब भी 10 किलोमीटर से अधिक पाइपलाइन बिछाने का काम बाकी है। चार साल से पानी पहुंचने का इंतजार

मोहल्लों में चार साल से पानी का इंतजार भवान...