बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। करगली-फुसरो स्थित श्री शिव नारायण श्याम मंदिर से झरिया धाम तक प्रथम डाक निशान यात्रा-2026 निकाली जाएगी। करीब 55 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बाबा श्याम का डाक निशान अनवरत और निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। श्याम प्रेमी अपनी सुविधा और सामर्थ्य के अनुसार पैदल चलेंगे। इसके बाद वाहन से आगे जाकर अपने अनुसार दोबारा डाक निशान के साथ यात्रा में शामिल हो सकेंगे। बाबा श्याम का डाक निशान लगातार आगे बढ़ता रहेगा। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर वाहनों की समुचित व्यवस्था रहेगी।

यात्रा की तैयारी यात्रा की तैयारियों और श्याम भक्तों की सुविधा को लेकर आयोजन समिति के ललित अग्रवाल, नेमीचंद गोयल, सुरेश खेमका, रोहित मित्तल, पवन अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, कल्याण गोयल व विक्रांत शर्माने बताया कि जलपान, प्रसाद और अन्य सुवि...