Bokaro News: फुसरो शहर-बाजार से लेकर आस-पास के गांव दस घंटे बिन बिजली के रहे
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: बेरमो कोयलांचल का हृदयस्थल फुसरो पिछले 5 अक्तूबर से भारी बिजली संकट से जूझ रहा है। फुसरो बिजली सब स्टेशन से जैनामोड़ तक 33 केवीए लाइन में मेन्टेनेन्स को लेकर 8 अक्तूबर को भी पूर्वाह्न 10 बजे से बिजली आपूर्ति काट दी गई। बिजली विभाग द्वारा सूचना देकर उपभोक्ताओं को बताया गया था कि गुरुवार को 10 बजे पूर्वाह्न से अपराह्न 4 बजे तक बिजली लाइन के रख-रखाव के लिए बिजली सब स्टेशन से लाइन काट दी जाएगी। लेकिन पूरे 10 घंटे से भी अधिक समय तक फुसरो बिजली सब स्टेशन से जुड़े फुसरो बाजार का शहरी क्षेत्र और पिछरी सहित चिरूडीह,अलारगो, तुरियो, मुंगो व गुंजरडीह सहित दर्जन भर गांव बिजली के लिए छटपटाहट में रहे। सवा दस घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल : बिजली लाइन काटे जाने के बाद उपभोक्ताओं को भरोसा था कि निश्चित समय पर 4 बजे बिजली आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.