बोकारो, सितम्बर 1 -- Bokaro News: फुसरो। मित्तल परिवार फुसरो की ओर से आगामी 9 सितंबर को नया रोड स्थित दादी मंदिर में रानी सती दादी का भव्य भजन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। शुरुआत रात 9 बजे से होगी। प्रसिद्ध भजन गायक प्रवेश शर्मा (बीकानेर) और अर्चना गोस्वामी (पटना) अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से दादी का खजाना भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजक मित्तल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दादी के दरबार में हाजिरी लगाने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...