बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: फुसरो। 12 जुलाई को यादें हुसैन कमेटी मुंगो की ओर से मुंगो कर्बला मैदान में लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में नावाडीह, चंद्रपुरा व डुमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और करतब दिखायेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि लाठी खेल हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र दिया जायेगा। मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग की प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बेबी देवी तथा विशिष्ट अतिथि झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ऊर्फ राजू व नावाडीह प्रमुख पूनम देवी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...