बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: फुसरो में बिजली संकट के खिलाफ सब स्टेशन में कल तालाबंदी चेतावनी फुसरो, प्रतिनिधि।

बिजली आपूर्ति का संकट फुसरो बाजार क्षेत्र में लगातार चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर युवा व्यवसायी संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर 29 सितंबर को फुसरो विद्युत सब-स्टेशन के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में संघ की ओर से विद्युत विभाग के बेरमो सब-डिविजनल ऑफिसर को पत्र सौंपकर आंदोलन की जानकारी दी गई है। संघ का कहना है कि फुसरो बाजार क्षेत्र में 24 घंटे में बमुश्किल 4-5 घंटे ही बिजली मिल रही है। कई बार दिन-रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने की स्थिति बन रही है। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने ...