Bokaro News: फुसरो में डिवाइडर से टकराया ट्रक, आवागमन बाधित
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। गुरुवार को फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई। यहां ट्रक संख्या संख्या जेएच05डीएम-5501 अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का आगे का चक्का और टायर पूरी तरह से खुलकर सड़क पर बिखर गया। गनीमत यह रही कि इस खौफनाक हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, ट्रक के बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े होने के कारण फुसरो-डुमरी मार्ग पर भीषण जाम लग गया है, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ चालक सड़कों पर पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 3 : तेज रफ्तार ट्रक से मंदिर क्षतिग्रस्त, ग्रामीण घायल य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.