Bokaro News: फुसरो में ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो स्थित रेलवे लाइन पर रविवार को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया है। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखने से घायल व्यक्ति की उम्र 35-40 साल के आसपास बताई जा रही है। व्यक्ति ट्रेन की चपेट में कैसे आया सहित कौन व कहां का है, पुलिस सारी चाजों को मालूम करने में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.