Bokaro News: फुसरो में करंट से एक मजदूर की मौत, एक घायल
बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो ओवरब्रिज के पास विशाल मेगा मार्ट परिसर में निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर मंगलवार को काम करने के दौरान दो मजदूर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दोनों को इलाज के लिए पहले सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी और फिर बीजीएच ले जाया गया। यहां मो वाजिद (32 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मो इरफान उर्फ साहिल (26 वर्ष) का इलाज जारी है। दोनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। घटना के बाद कार्यस्थल पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारातशाला निर्माण में लगे मजदूर की करेंट लगने से दर्दनाक मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.