Bokaro News: फुसरो में अवैध कोयला लदा वैन जब्त
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली के कमांडेंटराज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार सीसीएल ढोरी एरिया से प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने अवध सिनेमा हॉल, फुसरो फ्लाई ओवर ब्रिज के बगल में व आसपास छापामारी एक वैन बिना पंजीयन संख्या में कुल पांच टन अवैध कोयला लदा जब्त किया। जब्त कोयला एवं वाहन को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु बेरमो थाना को सुपुर्द कर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर एक्ट, 1957) के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने की प्रक्रिया चल रही है। छापामारी अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट केवीए श्रीधर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.