बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: फुसरो। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित भोला नगर शिव मंदिर का स्थापना दिवस के उपलक्ष पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 एवं 8 अगस्त को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन कराया जायेगा। इसमें क्षेत्र व आसपास से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। रविवार रात मंदिर समिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया। रोहित चौधरी, विक्रांत शर्मा ऊर्फ मंटू, वार्ड पार्षद उमेश कुमार व विलासी देवी, चंद्रिका विश्वकर्मा, भरत रविदास, भुनेश्वर रविदास, अमन रवि, अशोक रविदास, अर्जुन रविदास, अर्जुन रवि, लालू गिरि, रवि कुमार, रामवृक्ष रविदास, भीम रवि, कारू रविदास, राहुल गिरि आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...