बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 स्थित ब्लॉक कॉलोनी वासियों ने बड़ा नाला की नियमित सफाई कराने की मांग को लेकर वार्ड पार्षद रमेश स्वर्णकार के नेतृत्व में फुसरो नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। जिक्र किया कि बड़ा नाला में गाद और कचरा जमा हो गया है। ऐसे में बरसात के दिनों में जलनिकासी प्रभावित हो रही है और आसपास रहने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मौखिक रूप से शिकायत किये जाने के बावजूद अब तक सफाई नहीं करायी गयी है। यदि समय रहते बड़ा नाला की सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या और गंभीर हो सकती है। मीता जैन, वीरेंद्र जैन, सोनू गुप्ता, उषा देवी, बबीता देवी, नीतू देवी, अंजू देवी, अशोक कुमार, अमित कुमार वर्मा, नीरज कुमार आदि थे।

हिं...