Bokaro News: फुसरो ढोरी बस्ती में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद के ढोरी बस्ती में स्थानीय तालाब में मंगलवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 35 वर्षीय गोपाल महतो की डूबने से मौत हो गई। इस आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपाल महतो तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। घटना की भनक लगते ही वहां मौजूद स्थानीय जनो ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए तुरंत सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गए। लेकिन दुर्भाग्यवश वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरी बस्ती में मातम पसरा हुआ है। अस्पताल में भी परिजन व क्षेत्र के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.