Bokaro News: फुसरो के रेलवे गेट में घर से लाखों की चोरी
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के रेलवे गेट स्थित घर से लाखों रुपये की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। यहां सुजीत साव के घर रात में चोरों ने घर में रहते हुए ताला तोड़कर गोदरेज अलमीरा का लॉक खोलकर चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह जागने पर मालूम हुआ कि चोरी हो गई। घर का दरवाजा खोल दिया गया था। वहीं अलमारी से नगद और और जेवर लेकर चोर फरार हो गए हैं। गृहस्वामी के अनुसार चोरी किए सामान में तीस ग्राम के सोने का जेवर, चार सौ ग्राम चांदी का जेवर एवं चालीस हजार नगद शामिल हैं। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर सामान बरामदगी सहित चोरों को जल्द से पकड़ने की गुहार लगाई है। हाल ही में इनकी बेटी का विवाह की बातचीत चल रही थी। वहीं अब इस चोरी की घटना से परिवार में चिंता व्याप्त है।चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.