बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: युवा समाजसेवी अमित राइका की पुण्यस्मृति में स्थानीय अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं सावन मेला का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मीरा देवी, लक्ष्मी राठी एवं केएम मेमोरियल अस्पताल से पहुंचे राजेंद्र प्रसाद ने किया। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव दीपिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल गोयल, उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल, महिला सशक्तिकरण प्रमुख गरिमा अग्रवाल, हिमांशी अग्रवाल, कुसुम गोयल, सीमा गोयल व मनीषा राठी सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं। वहीं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, सचिव अरुण अग्रवाल व कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष छी...