Bokaro News: फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ना समाधान नहीं : निजाम अंसारी
बोकारो, सितम्बर 13 -- Bokaro News: सिटी सेंटर सेक्टर-4 में शनिवार को नेशनल हॉकर फेडरेशन के महासचिव निजाम अंसारी की अध्यक्षता में फुटपाथ दुकानदारों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को बीएसएल प्रबंधन की ओर से प्लॉट दुकानों के बरामदों में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान फुटपाथ दुकानदारों को अनावश्यक रूप से निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्लॉट दुकानदार और फुटपाथ विक्रेता एक-दूसरे के पूरक हैं। फुटपाथ दुकानदार बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के साथ सस्ती दर पर जरूरी सामान उपलब्ध कराते हैं। उनका उद्देश्य रोजी-रोटी कमाना है, सड़क बाधित करना नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने फुटपाथ दुकानदारों के हित में कानून बनाया है, जिसके तहत उन्हें व्यवस्थित किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: हथौड़ा अभियान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.