Bokaro News: प्लस टू हाई स्कूल दांतू की छात्राओं ने डीसी को भेंट की राखी व स्वतंत्रता दिवस बैच
बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड स्थित प्लस टू हाई स्कूल, दांतू की छात्राओं ने शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त अजय नाथ झा को राखी व स्वतंत्रता दिवस बैच भेंट किया। विद्यालय की छात्राएं उषा कुमारी, सोनाली कुमारी, मोजोसरीन सजमीन व सोमी कुमारी ने रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त को राखी तथा तिरंगे की थीम पर आधारित स्वतंत्रता दिवस बैच प्रदान किया। मौके पर उपायुक्त ने छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य ने छात्राओं के रचनात्मक पहल की प्रशंसा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.