बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, चास में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगल कुमार बाउरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य सह डिप्टी मेयर पूजा कुमारी उपस्थित रहीं। बैठक की शुरुआत में प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार दास ने डिप्टी मेयर एवं समिति के अन्य सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय के दक्षिण दिशा में स्थित जर्जर भवन, जिसमें वर्तमान में पठन-पाठन नहीं होता है, को अनुपयोगी घोषित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस दौरान डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से...