बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। रविवार को पंचोरा पंचायत के अंतर्गत गंजूडीह हरि मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक छत्रु राम सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन गणेश चंद्र डे ने किया। बैठक में प्रस्तावित पंचायत गठन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा गणेश चंद्र डे ने कहा कि सरकार इस बार पंचायत गठन को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि उत्तरी क्षेत्र की प्रस्तावित छह पंचायतों कुंडोरी, पंचोरा, बैदमारा, महेशपुर, उत्तरी महुआर व दक्षिणी महुआर को पंचायत राज व्यवस्था में शामिल कराने की मांग लगातार उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह व चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक ने भी इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद 16 मार्च 2026 को पंचायत राज मंत्री दी...