बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: स्थानीय प्रखंड के भूषण प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह में गुरुवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा स्वीकृत विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने किया। कहा कि विज्ञान विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए प्रयोगात्मक शिक्षा बेहद जरूरी है। प्रयोगशाला के निर्माण से विद्यालय के विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न विषयों का प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त होगा। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो, विधायक प्रतिनिधि संदीप कुमार झारखंडी, वकील महतो मनोज कुमार, हरेंद्र महतो, सुनील महतो, मैनेजर महतो व प्राचार्य सुनील सुमन समेत विद्यालय के श...