Bokaro News: प्रमाण पत्र नहीं बनने से छात्रों की बढ़ी परेशानी, मेयर ने सीओ से की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास अंचल कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से झारभूमि पोर्टल के सुचारू रूप से संचालित नहीं होने से जमीन से जुड़े विभिन्न कार्य प्रभावित हैं। सर्वर और तकनीकी खराबी के कारण दाखिल-खारिज, भूमि अभिलेखों की जांच और ऑनलाइन आवेदन समेत कई महत्वपूर्ण सेवाओं में देरी हो रही है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों से अंचल कार्यालय पहुंच रहे लोगों को बिना काम लौटना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही है। जाति, आय और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने से नामांकन, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन प्रभावित हो रहे हैं। प्रमाण पत्रों में देरी के कारण विद्यार्थियों के सामने समयसीमा को लेकर भी संकट उत्पन्न हो गया है। इधर, लोगों की परेशानी को देखते हुए चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.