Bokaro News: प्रमंडल स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर में बोकारो दोनों में प्रथम स्थान
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च के तहत प्रमंडल स्तरीय झारखंड स्कूल आइडल प्रतियोगिता में बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हजारीबाग में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर, दोनों वर्गों की नृत्य प्रतियोगिता में बोकारो जिले के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 की विश्वजीता मोहन्ती और सीनियर वर्ग में सीएम उत्कृष्ट विद्यालय रामरुद्रा, चास के संजू झरियात ने यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- Gridih News: झारखंड स्कूल टैलेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.