बोकारो, अगस्त 27 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिला खेल पदाधिकारी, हजारीबाग की ओर से प्रमंडल स्तरीय खेलकूद महोत्सव का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक हजारीबाग के कंजरी स्टेडियम में किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी बोकारो हेमलता बून ने बताया कि तीन दिवसीय खेल महोत्सव में प्रमंडल के सात जिलों की टीमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तीरंदाजी, फुटबॉल, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पुरुष और महिला वर्ग की टीमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। इन सभी छह खेलों में बोकारो जिले की पुरुष एवं महिला टीमें भी भाग लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर संबंधित खेल संघों से पुरुष व महिला खिलाड़ियों की सूची मांगी गई है। बोकारो जिले की विभिन्न टीमें 28 अगस्त की शाम हजारीबाग के लिए रवाना होंगी।

हिंदी हि...