Bokaro News: प्रतियोगिता में ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उलगड्डा पंचायत के पुटकाडीह फुटबॉल मैदान में वनवासी कल्याण केंद्र, पेटरवार प्रखंड की ओर से प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान फुटबॉल में बालकों की चार और बालिकाओं की दो टीमों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा बालक एवं बालिका वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 3000 मीटर दौड़ आयोजित की गई, वहीं, गोला फेंक प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उलगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कप प्रदान किया। वनवासी कल्याण केंद्र पेटरवार प्रखंड के अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.