बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। एआरएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की गई। ग्रुप ए में जूनियर बालक व बालिका वर्ग व ग्रुप बी में सीनियर बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, फुर्ती और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर बालक व बालिका दोनों वर्गों में वसुधा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि पयोधि हाउस उपविजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में पयोधि हाउस विजेता और व्योम हाउस उपविजेता बना। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कबड्डी प्रतियोगिता में वसुधा और व्योम हाउस का दबदबा वहीं, सीनियर बा...