Bokaro News: प्यारा सजा है दरबार भवानी भजन पर झूमे श्रद्धालु
बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित नटखट मैदान में देर रात मां जागरण वेलफेयर सोसायटी की ओर से भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि वीरेंद्र प्रधान, नरेश अग्रवाल, रामकुमार वर्मा, इंदू अग्रवाल और कपिल पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लखनऊ और कानपुर से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों, नृत्य और आकर्षक झांकियों से समां बांध दिया। गायक हरिश्चंद्र एवं नैना किंकर ने 'प्यारा सजा है दरबार भवानी', 'चलो बुलावा आया है' और 'अंबे तू है जगदंबे काली' जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक माता के जयकारों से परिसर गूंजता रहा। आयोजन में नरेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार, बबलू सिंह, विनोद, रवि किशन, रोशन, राकेश शर्मा और सौरभ सिंह का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.