बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पोषण माह के दौरान शनिवार को बाल विकास परियोजना, बीएस सिटी में गर्भवती, धात्री व छोटे बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता के दौरान सेविकाओं की ओर से विभिन्न प्रकार के बनाए गये पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रर्दशनी में बेहतर व्यंजनों की गुणवत्ता, बनाने में लगने वाला समय और लाभार्थियों की सूची को देखते प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आरटीई व रागी को मिलकर पौष्टिक लड्डू बनाने वाली आजाद नगर उत्तर सब्जी बाजार की आंगनबाड़ी सेविका कांति देवी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। रागी और गुड को मिला कर लड्डू बनाने वाली सोनाटांड 2 की सेविका शकुंतला देवी को द्वितीय और आरटीई व सूजी को मिला एक नमकीन व्यंजन बनाने वाली दुंदीबाग सरदार टोला की सेविका जौली कौर...