बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट इलाके में पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया पंचायत के गोलाडीह के जंगल में सोमवार को अवैध कोयला का भंडार सोमवार को देखा गया। कोयला बोरियों में बंद था। बताया जाता है कि दिन में कोयला तस्करों द्वारा मोटर साइकिलों से यहां कोयला गिराया जाता है और उसी रात में तस्करों द्वारा ट्रैक्टर पर लोड कर निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग क्षेत्र में कोल फैक्ट्री में गिराया जाता है। प्रतिदिन कई ट्रैक्टरों से अवैध कोयला रात में बाहर निकाला जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...