Bokaro News: पोंडा एवं खैराचातर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन
बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: बच्चों के सर्वांगीण विकास, उनके अधिकारों की रक्षा और बाल शोषण तथा बाल श्रम पर प्रभावी रोकथाम लगाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर बुधवार को बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। इस दौरान प्रखंड के खैराचातर एवं पोंडा पंचायत मे आयोजित बैठक मे जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खैराचातर मे मुखिया विजय कुमार जायसवाल एवं पोंडा पंचायत में हारु रजवार को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जबकि उन सात सदस्यों में आंगनबाड़ी की सेविका वार्ड सदस्य एवं गांव के एक आमंत्रित सदस्य को चुना गया। इस दौरान बताया गया कि गठित समिति का मुख्य उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के अधिकार से जोड़ना, बाल मजदूरी, बाल विवाह और शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करना है। इधर पोंडा के मुखिया हारू रजवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.