Bokaro News: पेय पदार्थ के गोदाम में चोरी का खुलासा, 461 पीस सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: सिटी थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक स्थित मनोज कुमार एंड ब्रदर्स के गोदाम में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए 461 पीस पेय पदार्थ बरामद करते हुए आरोपी सोनू कुमार उर्फ बरकू को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को अदालत में प्रस्तुत करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 16 अक्टूबर की रात गोदाम का ताला तोड़कर पेय पदार्थों की चोरी की गई थी। इस संबंध में गोदाम संचालक की लिखित शिकायत पर सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने डुंडीबाग से सोनू कुमार उर्फ बरकू को हिरासत में लेकर पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.