Bokaro News: पेयजल की बड़ी योजनाओं से अधिकतर ग्रामीण वंचित
बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रमोद कुमार सिन्हा। चंद्रपुरा प्रखंड में पेयजल की बड़ी योजनाओं से बहुत अधिक लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा। घर-घर नल-जल की कई योजनाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई है। जबकि कई योजनाएं हाथी का दांत साबित हो रही है। नतीजा है कि गर्मी बीत गई पर ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिला। सबसे खराब दशा चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो जलापूर्ति योजना की है। पिछले दो साल से किसी न किसी बहाने यह योजना ठप पड़ी है। इसका पानी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा। पिछले डेढ़ साल से तो यह योजना मृतप्राय: है। इतनी दिनों में इस योजना के मोटर, पाइप, वाल्ब व फिल्टर प्लांट सहित कई उपकरण पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। यहां काम करने वाले कर्मचारी भी बेकार हो गए हैं। पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो ने बहुत मेहनत के बाद इस योजना को जमीं पर उतारा था।
अलारग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.