Bokaro News: पेटरवार में संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार में बुधवार को एक दिवसीय संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जैनामोड़, खैराचातर, कसमार, चांपी और पेटरवार के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिभूषण गुरु, कोषाध्यक्ष नागेश्वर कुमार एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। इसके बाद शिशु, बाल और किशोर वर्ग में प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान वैदिक गणित, संस्कृति बोध परियोजना एवं विज्ञान विषयों पर अलग-अलग कक्षों में प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- संकुल स्तरीय प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.