Bokaro News: पेटरवार में लर्निंग लाइसेंस शिविर, 49 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए सफल
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री एवं उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय, बोकारो की ओर से शुक्रवार को पेटरवार प्रखंड सभागार में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पात्र आवेदकों को सरल एवं सुलभ तरीके से लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी, ऑनलाइन परीक्षा तथा लर्निंग लाइसेंस निर्गमन से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। इस अवसर पर कुल 197 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 49 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में सफल रहे, जिन्हें नियमानुसार लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच प्रखंड परिसर में लगा कैंप, 76 आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.