बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के अंतर्गत आने वाले पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों में एन्युमरेशन फॉर्म के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अशोक राम ने बताया कि बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों और शिक्षकों के सहयोग से यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) श्रेणी के मतदाताओं को अलग किया गया है। प्रखंड की 13 पंचायतों में कुल 59,905 मतदाता दर्ज थे। जांच के दौरान 5,435 मतदाता एएसडीडी श्रेणी में पाए गए, जिनके नाम मतदाता सूची से विलोपित किए जा सकते हैं। सबसे अधिक 667 मतदाता तेनुघाट पंचायत में एएसडीडी श्रेणी में मिले हैं, जबकि चरगी पंचायत में सबसे कम 259...