बोकारो, नवम्बर 14 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात युवक घायल हो गए। इनमें मॉर्निंग वॉक पर निकला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया, जबकि एक युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सीएचसी में चिकित्सक डॉ प्रफुल्ल महतो ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। पहली घटना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-320 के फोरलेन स्थित सदमा खुर्द गांव के सर्विस रोड पर सुबह करीब पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सदमा कला निवासी अरविंद कुमार महतो (26) मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर सोहराय पर्व मनाकर लौट रहे तीन युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्...