Bokaro News: पेटरवार प्रमुख ने उपायुक्त से की भ्रष्टाचार जांच की मांग
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी ने प्रखंड कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक भेदभाव एवं दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए उपायुक्त बोकारो से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को उपायुक्त को एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में प्रमुख ने कहा है कि 2 जुलाई को एसीबी की टीम ने पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक गुलाम रसूल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके अनुसार यह घटना प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का केवल एक हिस्सा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। शारदा देवी ने पत्र में उल्लेख किया है कि वह प्रखंड की पहली महिला एवं दलित समुदाय से आने वाली प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- 24 साल में पांच अधिकारी-कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.