Bokaro News: पेटरवार थाना प्रभारी ने चोरी और गुम हुए मोबाइल लौटाएं
बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: पेटरवार प्रतिनिधि । पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने सी ई आई आर पोर्टल के सहयोग से चोरी व गुम हुए मोबाइल की आई एम ए आई नंबर से ट्रैकिंग कर न केवल बरामद करने में सफलता पाई, बल्कि खोए व चोरी गए मोबाइल के वास्तविक लोगों की पहचान कर मोबाइल उसके हवाले कर दिया। खोए व चोरी गए मोबाइल को पुनः वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। गौरतलब है कि इस सी ई आई आर पोर्टल के सहयोग से थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने पेटरवार थाना क्षेत्र में पिछले पांच महीने के दौरान 627 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को मोबाइल सौप दिया। पेटरवार पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.