बोकारो, अक्टूबर 28 -- सियार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले तीन महीने से सियार ने आतंक मचाकर दो लोगों को मौत की घाट उतार चुका है। सियार के आतंक के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है, जिसके कारण ग्रामीण जंगल की ओर जाने से कतरा रहे है। जानकारी अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र के मायापुर पंचायत के कोंडरा टांड गांव निवासी बीरबल मरांडी (28 वर्ष) की मौत सियार के काटने से मंगलवार को अपने घर में हो गई। मृतक के विधवा बबीता देवी के आवेदन पर पेटरवार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है। बबीता देवी ने पेटरवार पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि बीते सितंबर की शाम 7:00 बजे जब मेरे पति गांव के ...