Bokaro News: पेटरवार झामुमो के वरीय नेता को पत्नी शोक
बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के दारिद पंचायत के लुकैया बस्ती गांव निवासी सह बोकारो जिला झामुमो कार्यकारिणी समिति के सदस्य हारुन रशीद की अहलिया(पत्नी) आसमा खातून (50 वर्ष) का बुधवार की अहले सुबह 6:00 बजे असामयिक इंतकाल (निधन) हो गया। मरहूमा की मिट्टी मंज़िल बुधवार को लुकैया बस्ती स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक बबीता देवी, बोकारो जिला झामुमो अध्यक्ष रतन मांझी, प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो, मनोज टुडू, गंगाधर महतो, मुमताज अंसारी, हासिम अंसारी, शौकत अंसारी, अहसनुल अंसारी सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.