Bokaro News: पेटरवार चक्षु चिकित्सालय में 13 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: पेटरवार। पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय, पेटरवार में शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से आए मोतियाबिंद से पीड़ित 13 मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई दृष्टि प्रदान की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस का प्रत्यारोपण किया। शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय में विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। संस्था की ओर से सभी मरीजों को ऑपरेशन के साथ-साथ दवाइयां, भोजन एवं काला चश्मा भी निशुल्क उपलब्ध कराया गया। वहीं अस्पताल से छुट्टी के समय एक माह की दवा भी मुफ्त प्रदान की जाएगी। चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.